बेगूसराय: भैरवार के सरकारी स्कूल में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में एक बार फिर चोरों ने एक विद्यालय को अपना निशाना बनाया है। हालांकि चोर अपनी मानसा में सफल नहीं हो सके और विद्यालय का सारा सामान बाल बाल बच गया। घटना लाखो थाना क्षेत्र के कमलेश्वरी प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय भैरवार की है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीरा कुमारी ने बताया कि बुधवार को वह विद्यालय बंद कर सभी शिक्षकों के साथ विद्यालय से चली गई।