बनमनखी: गैस सिलेंडर विस्फोट में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे, घर का सामान जलकर हुआ राख
बनमनखी जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकमका ओपी के महाराजगंज वन पंचायत स्थित धुरविलास टोला वार्ड नंबर 02 में मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर विस्फोट होने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट इतना जोरदार था कि घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं तथा लगभग 300 मीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। हादसे में तीनों घायलों के शरीर बुरी तरह से झुलस गया है। घायलो