शाहजहांपुर: कनौजिया स्थित पेट्रोल पंप पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित कनौजिया अस्पताल के पास सैय्यद पेट्रोल पंप पर सोमवार रात 9 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को फोन करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। इस बीच पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने