शहर तेलपा में मंगलवार को शाम 4:00 बजे शोकसभा का आयोजन कर शहर तेलपा थाने में पदस्थापित पुलिस सब इंस्पेक्टर मनु कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुरेश ठाकुर ने किया। थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने इनके द्वारा किए गए कार्यों का विस्तार से उल्लेख करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।