न नकदी, न जेवर... रायपुर में चोर की नजर सिर्फ महंगे जूतों पर
राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर में इन दिनों एक अनोखा चोर लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। यह शातिर चोर नकदी या जेवरात नहीं, बल्कि घरों के बाहर रखे महंगे और ब्रांडेड जूतों को निशाना बना रहा है। 8 जुलाई की देर रात कई घरों के बाहर से जूते और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। लगातार हो रही वारदातों से कॉलोनीवासियों में डर और नाराजगी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।
#RaipurNews #RaipurPolice #CCTV #ChhattisgarhNews #CGPrimeTimeNews