चूरू: रतनगढ़ के NH-11 पर पेड़ से टकराई कार, हादसे में 5 लोग हुए घायल
Churu, Churu | Aug 16, 2025 चूरू जिले के रतनगढ़ में एनएच-11 पर बड़ा हादसा हो गया। अचानक सड़क पर आये बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।