रसूलाबाद: पहाड़ीपुर के समीप ट्रक की टक्कर से लोडर के परखच्चे उड़े, घायल क्लीनर का कानपुर में उपचार जारी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के असालत गंज खासनिवादा निवासी विपिन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा भूरा पिकअप लोडर में क्लीनर का काम करता है बीते 21अप्रैल को वह गाड़ी में बैठ कर कहिंजरी जा रहा था पहाड़ीपुर के समीप एक कंटेनर ट्रक की टक्कर से लोडर क्षति ग्रस्त हो गया और उनका बेटा भूरा भी गंभीर रूप से घायल हो गयाCHCमें उपचार के उसे कानपुर रेफर कर दिया गया