ब्यावर: अजमेर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Beawar, Ajmer | Sep 29, 2024 शहर के अजमेर रोड श्री सीमेंट तिहारी के समीप एक बाइक सवार बुजुर्ग व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके करण बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं घटना को अंजाम देकर वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से बुजुर्ग व्यक्ति को राजकीय अमृतकौर अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।