बक्सर: जिले में ठंड बढ़ने से कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 25 दिसंबर तक बंद
Buxar, Buxar | Dec 21, 2025 जिले में अत्यधिक ठंड एवं कम तापमान की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाए गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अभी भी अत्यधिक ठंड पड़ने की संभावना बनी हुई है। इस क्रम में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थाओं को बंद किया गया है।