आलमनगर प्रखंड मुख्यालय का बाजार वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में रहा है सिर्फ इतना ही नहीं उक्त बाजार में प्रत्येक दिन भयावह जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। शुक्रवार को अंचल अधिकारी, थाना अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों पर मुख्य बाजार में प्रशासन का बुलडोजर चला। अतिक्रमण खाली करने का दौर शुरू हो गया है।