कन्नौज: जिले में गैस और डीजल-पेट्रोल की किल्लत नहीं होने की जानकारी दी डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने
जिले में गैस और डीजल - पेट्रोल की किल्लत नहीं डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा है कि जनपद कन्नौज में कुल 28 गैस एजेंसी हैं।सभी का भंडारण चेक कराया जा रहा हैं।जिले भर में तीन टीम गठित की गई हैं।प्रत्येक टीम में सीओ एसडीएम और आपूर्ति विभाग के कर्मचारी को नियुक्त किया गया हैं।फिलहाल अभी गैस की कोई किल्लत नहीं हैं।इसके बाद भी हम लोग अलर्ट हैं।