परबत्ता: पसराहा के पास ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत, पुलिस जांच में जुटी
खगड़िया जिले अंतर्गत कटिहार-बरौनी रेलखंड पर पसराहा स्टेशन से पश्चिम रेलवे किलोमीटर संख्या 93/13 के समीप मंगलवार सुबह ट्रेन से कटकर एक 60 वर्षीय वृद्ध प्रमोद कुमार सिंह की मौत हो गई। मृतक की पहचान पसराहा थाना क्षेत्र के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सतखुट्टी महद्दीपुर गांव के वार्ड संख्या-2 के निवासी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे