पुलिस अधीक्षक गोपालगंज विनय कुमार तिवारी ने शुक्रवार को कटेया थाना परिसर में आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुल 16 आवेदनों की सुनवाई की। जन-सुनवाई में फरियादियों ने भूमि विवाद, मारपीट, धमकी, पारिवारिक विवाद सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।