पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास में लालू प्रसाद यादव की इच्छा पर लौंडा डांस का आयोजन, तेजस्वी यादव भी मौजूद
10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लौंडा डांस का भी आयोजन किया गया। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत भारी संख्या में पार्टी के नेता मौजूद रहे। रविवार रात करीब 9:00 बजे लौंडा डांस का आयोजन किया गया था।