अररिया: बोची गांव में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | May 16, 2024 अररिया के बोची गांव में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुये विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग जख्मी हो गए हैं. जिन्हें परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में गुरुवार को भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में दोनों ही घायलों का इलाज जारी है.