अररिया: भाग मोहब्बत गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | May 16, 2024 अररिया के भाग मोहब्बत गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गए हैं. सभी घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में गुरुवार को भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में सभी का इलाज जारी है.