जोधपुर: सालावास स्टेशन रोड स्थित हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग,मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकले
जोधपुर के सालावास स्टेशन रोड स्थित हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री में आज गुरुवार सुबह अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की दमकले मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई है। विवेक विहार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।