जोधपुर: विवेक विहार थाना पुलिस ने ढाई हजार लीटर नकली घी पकड़ा,मौके पर सीएमएचओ की टीम को भी बुलाया गया
विवेक विहार थाना पुलिस ने आज गुरुवार सुबह कार्रवाई करते हुए 10 लाख की कीमत का ढाई हजार लीटर घी को नकली के संदेह में पकड़ा है। विवेक विहार थानाधिकारी जितेंद्रसिंह ने बताया कि जोधपुर के प्रवेश मार्ग पाली रोड पर डी मार्ट के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरन गुजरात पासिंग नम्बर की एक पिकअप को रोककर जांच की गई। जिसमें घी के पैकेट भरे हुए थे।