जोधपुर: छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर जेएनवीयू में NSUI का हंगामा, पुलिस ने तीन NSUI छात्रों को हिरासत में लिया
जोधपुर में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर आज गुरुवार कोNSUI से जुड़े छात्रों ने चुनाव की मांग को लेकर JNVU परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ने की कोशिश की। छात्र नेताओं के हंगामें की सूचना पर भगत की कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीन स्टूडेंट लीडर अंकित गहलोत,अक्षय मेघवाल और जितेंद्र देवड़ा को हिरासत में ले लिया।