पेटरवार: दामोदर नदी में बेखौफ चल रहा अवैध कोयले का खेल; 6 पोकलेन मशीनों से खोदा जा रहा नदी, प्रशासन मौन
पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी (सोनाडीह) के पास दामोदर नदी मैं अवैध कोयला कारोबारियों का सेफ जोन बन चुकी है। आज शुक्रवार को समय लगभग 9 बजे स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि नदी के भीतर दिनदहाड़े 6 पोकलेन मशीनों को उतारकर बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। नदी का पानी हटाने के लिए हाई-कैपेसिटी पंपों का इस्तेमाल हो रहा है।