बेलसंड: बेलसंड किसानों के मुआवजे और जलजमाव की समस्या पर सक्रिय हुए विधायक अमित कुमार रानू
सीतामढ़ी: बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू ने मानुषमारा स्पिल चैनल के लिए अधिग्रहित भूमि का लंबित मुआवजा किसानों को शीघ्र दिलाने की मांग को लेकर जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने पत्रांक-3170 पर जल्द कार्रवाई का आग्रह किया। साथ ही, मनुषमारा नदी में जलकुंभी से निजात दिलाने की मांग की है।