गिरिडीह: व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का किया गया आयोजन, कुल 6 बेंचो का किया गया गठन
व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गय। जिसमें कुल 6 बेंचो का गठन किया गया। बेंचों में अपराधिक मामलो, वन विभाग के मामलो, उत्पाद विभाग के मामलो ,एन आई एक्ट यानी चेक बाउंस एवं बिजली से संबंधित मामलों एवं अन्य मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें कुल 51 मामले निष्पादित हुए एवं कुल 3 लाख 53 हजार 230 रू राजस्व की प्राप्ति हुई।