गिरिडीह: 3rd इंडो नेपाल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का गिरिडीह के नगर भवन में किया गया आयोजन
3rd इंडो नेपाल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन शनिवार को गिरिडीह के नगर भवन में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सलूजा गोल्ड के चेयरमैन डॉ अमरजीत सिंह सलूजा, अधिवक्ता सह भाजपा नेता चुन्नू कांत, देवेंद्र सिंह और नेपाल से आए अतिथि अभिषेक सिंह गुरु के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसमें भारत और नेपाल दोनों देशों से 200 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया है।