जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे मिली शाहबाद के कलोनी गांव में गुरुवार को चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम को ग्रामीणों के उग्र विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया और भीड़ ने अधिकारियों पर पथराव कर दिया। हमले में सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।