पन्ना: साइबर चौपाल से महाजागरूकता: पन्ना पुलिस ने ग्रामीणों को सिखाया डिजिटल ठगों को मात देने का मंत्र।
Panna, Panna | Jun 28, 2026 मध्यप्रदेश पुलिस के राज्य स्तरीय "SAFE CLICK-2026 2.0" अभियान के पांचवें दिन आज रविवार 28 जून को पन्ना जिले में डिजिटल सुरक्षा की अनूठी अलख जगाई गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में "साइबर चौपाल" का आयोजन किया गया।