गुरारू: गुरारू में जीविका सैनिटरी पैड इकाई का शुभारंभ
Guraru, Gaya | Jun 11, 2026 गुरारू सर्वोदय उच्च विद्यालय के समीप अर्चना जीविका सैनिटरी पैड प्रोडक्शन यूनिट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन टिकारी एसडीएम प्रवीण कुंदन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर यूनिट की प्रोपराइटर अर्चना देवी एवं अधिवक्ता सह पत्रकार बाल कृष्ण पाठक ने गुरुवार को बताया कि यह उत्पादन इकाई जीविका के सहयोग से स्थापित की गई है।