मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है। जहां लोहारा स्थित एटीएम मशीन को अज्ञात चोर के द्वारा गैस वेल्डिंग से काटने की कोशिश की गई। हालांकि चोरी की नीयत से गैस वेल्डिंग के जरिए एटीएम मशीन को काटने का प्रयास किया गया। लेकिन चोर को एटीएम मशीन काटने में असफलता मिली। इसके बाद कर मौके से फरार हो गया। इधर मामले की सूचना लोहार पुलिस टीम को मिला।