रीठी: आगामी त्योहारों के मद्देनज़र रीठी पुलिस की सघन कॉम्बिंग गश्त, होटल-ढाबा संचालकों को दी समझाइश
Rithi, Katni | Jun 20, 2026 रीठी आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रीठी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ द्वारा क्षेत्र में सघन कॉम्बिंग गश्त की गई। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने नगर एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।