धमतरी: बस स्टैंड के पास ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, देखें पूरी खबर
धमतरी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है जिसमे शहर के बस स्टैंड के पास लगे ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई थी हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ किंतु लोग भयभीत जरूर हो गए थे सूचना पर दमकल की टीम भी मौके में पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गई थी इधर आपको बता दे कि गर्मी के मौसम में लगातार ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटनाएं हो रही है