दरियाबाद के अलियाबाद में चौकी प्रभारी ने यातायात माह के अंतर्गत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों के चालान काटे गए।कुल 25 वाहनों के ऑनलाइन चालान काटे गए हैं। रविवार की शाम 5:00 बजे चौकी इंचार्ज राकेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।