बीसलपुर: बीआरसी परिसर से बच्चों ने नगर में निकाली मतदाता जागरूकता रैली एसडीएम ने झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
गुरुवार को बीसलपुर बीआरसी परिसर में म्युनिसिपल बोर्ड जूनियर हाई स्कूल, परिषदीय विद्यालय, ग्यासपुर प्राथमिक विद्यालय सहित आधा दर्जन से अधिक प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे एकत्र हुए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बच्चों को वोट डालने को लेकर शपथ भी दिलवाई गई इसके बाद बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया