बीसलपुर: दौलतपुर पट्टी गांव में किराना दुकान में चोरी करने के मामले में पांच लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी निवासी रामऔतार ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसकी गांव में परचूनी की दुकान है। बुधवार को दुकान में रखे लगभग 8 लाख रुपए व चार-पांच लाख रुपए परचूनी का सामान चोर चुरा ले गए। गांव के ही सुमित पांडे, पिंटू पांडे ,रचित पांडे, शोभित पांडे व अनुज पांडे पर पीड़ित ने शक होने के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया है।