गोंडा: गोंडा में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर शासन सख्त, विशेष सचिव ने जांच व कार्रवाई के आदेश दिए
Gonda, Gonda | Nov 3, 2025 गोंडा। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में उत्तर प्रदेश शासन ने सख्ती दिखाई है। शासन के विशेष सचिव राजाराम द्विवेदी ने देवीपाटन मंडल के मंडल आयुक्त को इस प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई करने और रिपोर्ट तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं।यह निर्देश ग्राम प्रधान रिंकी मिश्रा के ससुर एवं पूर्व प्रधान रामकिशुन मिश्रा की शिकायत पर जारी किए गए हैं।