मंदसौर: बारिश के बाद मंदसौर की सड़कें गड्ढों में बदलीं,नालियां कचरे से जाम; नगर पालिका ने जल्द मरम्मत और सफाई का भरोसा दिया
मंदसौर में लगातार बारिश के बाद शहर की कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है,नगर पालिका ने बताया कि नालियों व धान मंडी पंप हाउस में प्लास्टिक, डिस्पोजल कप और कचरा फेंके जाने से जल निकासी बाधित हो रही है। नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए जल्द सड़क मरम्मत का आश्वासन दिया गया,