ग्वालियर गिर्द: हिट एंड रन का मामला! काल बनकर आई तेज़ रफ़्तार कार, स्कूटी को मारी टक्कर, 2 मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत, 3 लोग घयाल
एक भीषण हिट एंड रन हादसे ने पूरे इलाके को मातम में डुबो दिया है।जहाँ एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 2 सगे मासूम भाइयों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 3 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए है।पता चला है कि गणेशपुरा निवासी एक परिवार होटल से खाना खाकर स्कूटी से घर वापस लौट रहे थे पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।