मिर्ज़ापुर: फर्जी कंपनी बनाकर पैसे पर अच्छा ब्याज देने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कटरा कोतवाली पुलिस ने तुलसी चौक निवासी एक अभियुक्त को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे जेल भेज दिया। वादी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने 13 मार्च 2025 को अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अभियुक्त रमेश चंद्र ओझा पुत्र स्वर्गीय जयदेव ओझा निवासी हरना की गली तुलसी चौक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।