सीतापुर: फिरोजपुर में अज्ञात वाहन ने सड़क पर ठेलिया चालक को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर के पास अज्ञात वाहन ने सड़क पर एक ठेलिया को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में चालक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हुआ था घायल को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा सीतापुर के जिला अस्पताल लाने पर इलाज के दौरान मौत हो गई है बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।