उधवा: फुदकीपुर नौघरिया में 24 प्रहर व्यापी लीला संकीर्तन शुरू, पूरे गांव में भक्तिमय माहौल
उधवा प्रखंड क्षेत्र के फुदकीपुर नौघरिया में सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी मंदिर कमिटी की ओर से तीन दिवसीय आयोजित 24 प्रहर व्यापी लीला संकीर्तन शुरू होने से पूरे गांव में भक्तिमय का माहौल है। लीला संकीर्तन सुनने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।इस दौरान कमिटी के सचिव विश्वजीत मंडल ने गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे बताया कि लीला संकीर्तन एवं बाउलगान का आयोजन किया गया है।