पश्चिमी सिंहभूम जिले के आदिवासी हो बहुल क्षेत्र में नवरात्र को आदिवासी समुदाय के लोग दसाय पर्व के रूप में मनाते हैं। चक्रधरपुर की कुलीतोड़ांग पंचायत के धनगांव में भी गुरुवार शाम पांच बजे आदिवासी समुदाय के लोगों ने नवरात्र पर दसाय का आयोजन किया। जहां ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी।