औरैया: साक्ष्य के अभाव में परिवाद खारिज, कोर्ट ने किरन कुमारी बनाम दलवीर केस किया बंद
जिले के विशेष सत्र न्यायालय (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) में चल रहे एक पुराने मामले में परिवादिनी को बड़ा झटका लगा है। पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत न करने और लगातार अदालत से अनुपस्थित रहने के कारण विशेष न्यायाधीश/अपर सत्र न्यायाधीश महेश कुमार ने परिवादिनी किरन कुमारी के परिवाद को धारा 203 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत निरस्त कर दिया है।