हरिद्वार: ब्रह्मपुरी में मकान की छत गिरी, बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची
बारिश का कहर लगातार जारी है। जर्जर भवनों के लिए बारिश खतरा बनी हुई है। ब्रह्मपुरी इलाके में बुधवार शाम साढ़े 7 बजे करीब एक जर्जर मकान की छत गिर गई। लिंटर का बड़ा हिस्सा गिरने से क्षेत्र में कोहराम मच गया। मकान में रहने वाली बुजुर्ग महिला संयोगवश दूसरे कमरे में गई थी, जिससे उसकी जान बच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बुजुर्ग को जर्जर मकान से बाहर निकाला।