परबत्ता: 151 कलशों की शोभायात्रा के साथ बैसा में चार दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ, भक्तिमय बना माहौल
परबत्ता प्रखंड के बैसा स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार को 151 कलशों की भव्य शोभायात्रा के साथ चार दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" तथा वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा। बुधवार सुबह से ही शिव मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पारंपरिक