कुशलगढ़: बारिश बनी आफत: अवरुद्ध नाले से रामदेव मंदिर में घुसा पानी, तीन घंटे की मशक्कत से निकाला गया जल
कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सज्जनगढ़ स्थित क्षेत्र की आस्था के प्रमुख केंद्र रामदेव मंदिर में गुरुवार शाम हुई तेज बारिश के दौरान नाले के अवरुद्ध होने से जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई। पंचायत के ढके हुए नाले से पानी का तेज बहाव सीधे मंदिर परिसर में घुस गया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं और सेवकों में अफरा-तफरी मच गई। उस समय मंदिर में सेवा-पूजा कर रही आभा बहन