बिश्रामपुर: नगर परिषद अध्यक्ष गीता देवी ने नावाडीह कला में मृतक के अंतिम संस्कार में सहयोग किया
विश्रामपुर नगर परिषद अध्यक्ष गीता देवी ने गुरुवार की शाम तकरीबन चार बजे मृतक के दाह संस्कार हेतु सहयोग की। यहां उल्लेखनीय है कि नावाडीह कला निवासी संजय चौधरी का आज निधन हो गया। मृतक बहुत ही गरीब परिवार से है। उन्होंने समाजसेवी बबन बैठा के द्वारा मृतक के दाह संस्कार हेतु परिजनों को सहयोग करते हुये अपनी ओर से लकड़ी की व्यवस्था कराया।