पटेरा: कुआंखेड़ा बाजी में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Patera, Damoh | Jul 1, 2026 पटेरा ब्लॉक के कुआंखेड़ा बाजी में करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो गई, बुधवार सुबह 11 करीब रतन पिता रघुवीर सिंह लोधी उम्र 40 वर्ष निवासी कुआंखेड़ा बाजी घर में काम करते समय करंट लग गया जिसे परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं घटना की सूचना पर हटा थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची एवं घटना की जांच शुरू की।