थाना भैरुंदा पुलिस की बड़ी सफलता
भैरूंदा पुलिस की जुआरियों पर प्रभावी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
सीहोर। थाना भैरूंदा पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹79,510 नकद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। थाना भैरूंदा पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
Ashta, Sehore | Jul 11, 2026