कटनी ग्रामीण: इमलाज में 5 लीटर कच्ची शराब जब्त, एक व्यक्ति पर कार्रवाई
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत इमलाज में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 5 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डहरिया एवं एसडीओपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।