पिछोर विधानसभा क्षेत्र में रात्रि में हुई अचानक बारिश एवं ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसलों को भारी नुकसान को देखकर तथा किसान भाईयों की पीड़ा की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आज बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे किसानों के खेतों पर जा पहुँचे और प्रभावित फसलों को मौके पर देखा!शीघ्र मुआवजा दिलाने के स्पष्ट निर्देश दिए।