*बामोरकला में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान, युवाओं और छात्र छात्राएं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश*
शिवपुरी जिले के बामोरकला थाना परिसर में आज सोमवार लगभग शाम 4:30 बजे नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
थाना प्रभारी संजय लोधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को पढ़ाई, खेल और करियर पर लगाएं और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से बचें और अपने दोस्तों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित युवाओं ने "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
लोधी ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाकर युवाओं को सही दिशा देना भी है। कार्यक्रम ने युवाओं में सकारात्मक संदेश दिया