कैराना: मामौर के ग्रामीण के साथ मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Jun 29, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मामौर निवासी आदिल ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि बीते शनिवार रात करीब नौ बजे वह गांव में लाइनमैन के घर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के शाहरुख, शारिक, इरफान व मुशर्रफ ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट कर दी। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दी।